Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// जीजा के यहां घूमने आया युवक हुआ लापता…नहर तट में मिले...

कोरबा// जीजा के यहां घूमने आया युवक हुआ लापता…नहर तट में मिले युवक के कपड़े…अनहोनी की आशंका… पढ़े पूरी खबर

202

नहर की ओर गया युवक हुआ लापता, तट पर मिले कपड़े

कोरबा।।

सर्वमंगला कनवेरी मुख्य मार्ग में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पास जाकर देखने पर पता चला की एक व्यक्ति नहर में नहाने उतरा था,उसका कपड़ा नहर के पास रखा हुआ है और वह मौके से लापता है। आशंका जताई जा रही है कि वह पानी के तेज बहाव में डूब गया होगा।

जानकारी के अनुसार सर्वमंगला चौकी के सीमा से लगे उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरभवाना में शिव चरण यादव के यहां ग्राम जटगा क्षेत्र अंतर्गत केशल पुर निवासी उसका साला दिलहरण घूमने आया हुआ था। शाम को वह आसपास घूमने जाने के नाम से निकला हुआ था। काफी देर बाद जब वह वापस नही लौटा तो घर वाले उसे ढूंढते ढूंढते नहर के पास पहुंचे, जहां दिलहरण का कपड़ा रखा हुआ था। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने तत्काल डायल 112 को कॉल किया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवानों ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। अंधेरा हो जाने की वजह से नहर भीतर कोई नही उतरा।वही पुलिस द्वारा लापता व्यक्ति को ढूंढने को बात कही गई है।