Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// जमीन को लेकर दो पक्ष आमने- सामने…

कोरबा// जमीन को लेकर दो पक्ष आमने- सामने…

266

कोरबा।।

कोरबा के राताखार रोड क्षेत्र में एक जमीन पर दो पक्षों ने अपने-अपने अधिकार होने का दावा किया, जिसे लेकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची, जहां दोनों पक्षों के लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोकझोंक हो गई। वहीं एसडीएम के आने के बाद मामले में त्रिपक्षीय वार्ता होने की बात रही जा रही है।

दरअसल, मिशन रोड राताखार क्षेत्र से जुड़ा हुआ यह मामला समय के साथ काफी तूल पकड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कोरबा जमींदारी के समय यहां की रानी धनराज कुमार ने सार्वजनिक उपयोग के लिए मसीही समुदाय को जमीन उपलब्ध कराई थी। इसलिए संबंधित लोग जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं और यहां पर अन्य कामकाज होने की कोशिश का विरोध कर रहे हैं।

विवाद के बाद पता चला कि पिछले साल इसी इलाके में अग्रवाल समाज को जमीन का आवंटन सरकार की ओर से किया गया है और वह इसके हिसाब से यहां उपयोग करना चाहता है। बार-बार यह मसला सामने आ रहा है और विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।

ईसाई समुदाय और अग्रवाल समाज के बीच विवाद

ईसाई समुदाय का कहना है कि वे इस जमीन पर समुदाय के लिए हॉस्पिटल खोलना चाहते हैं। समुदाय के लोगों ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन भी किया। उनका तर्क है कि अंग्रेजों के समय जमीन उन्हें मिली थी इसलिए ये किसी की नहीं हो सकती। वहीं अग्रवाल समाज का कहना है कि वे इस जमीन पर अपने समाज के लिए भवन निर्माण करना चाहते हैं।

दोनों पक्ष कर रहे दावा

हंगामा होने की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों की उनके साथ नोकझोंक हो गई। इस प्रकरण में दोनों पक्ष जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं और इसके पीछे आधार भी बता रहे हैं।

कुछ दिनों में मामले का होगा निपटारा

फिलहाल इस मामले में विवाद की स्थिति निर्मित होने के बाद आने वाले कुछ दिनों बाद दोनों समाज के लोग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर समस्या का निपटारा करने की बात कहीं जा रही है। जहां तहसीलदार एसडीएम, के अलावा राजस्व के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।