Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// गांजे का अवैध कारोबार, आरोपी गिरफ्तार… मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई

कोरबा// गांजे का अवैध कारोबार, आरोपी गिरफ्तार… मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई

281

कोरबा।।

जिले की मानिकपुर पुलिस ने गांजे का अवैध रुप से कारोबार करने के मामले में पिछले लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अजय दास है,जिसके साथी को पुलिस ने काफी पहले ही पकड़ लिया था जो इस वक्त जेल में है।

कुंआभट्टा क्षेत्र में दोनों के द्वारा गांजे का अवैध कारोबार किया जा रहा था। अजय दास के संबंध में पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में अजय दास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की ज रही है।