Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// गले में सिक्का फंसने से मासूम की मौत : परिवार में...

कोरबा// गले में सिक्का फंसने से मासूम की मौत : परिवार में पसरा मातम…

257

गले में सिक्का फंसने से मासूम की मौत : परिवार में पसरा मातम…

 

कोरबा।।


कोरबा जिले में 8 साल का मासूम बच्चा सिक्का निगल गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक मासूम शिवम सारथी केजी 2 का छात्र था. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ निवासी 8 वर्षीय शिवम सारथी अपने पिता मदन सारथी के साथ कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे. इस दौरान शिवम सिक्का निगल गया. गले में सिक्का फंसने के बाद परिजन उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कहा कि इसे यहां से ले जाओ, इसका इलाज नहीं हो सकता।

फिर निजी अस्पताल ले जाते समय शिवम की मौत हो गई. जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।