Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// खदान में निरीक्षण के लिये पहुँचे अधिकारी एकाएक आये पानी के...

कोरबा// खदान में निरीक्षण के लिये पहुँचे अधिकारी एकाएक आये पानी के सैलाब में बहे : एक मिला दूसरा लापता : रेस्कयू के लिए बुलाया गया एसडीआरएफ

377

कोरबा।।

एसईसीएल कोरबा की कुसमुंडा खदान के एक हिस्से में एकाएक पानी का सैलाब आया। वहां निरीक्षण के लिए गए खदान के दो अधिकारी पानी की चपेट में आ गए है।

 

जिसमे एक अधिकारी को तो बचा लिया गया लेकिन जितेंद्र नगरकर नामक दूसरा अधिकारी पानी में बह गया है। जिसका अब तक कुछ पता नही चल पाया है।

एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है। इस घटना से एसईसीएल में हड़कंप मच गया है