Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// कोल माइंस में बड़ा हादसा..अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने...

कोरबा// कोल माइंस में बड़ा हादसा..अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से 3 मजदूर के दबे होने की आशंका…मचा हड़कंप

164

कोरबा ।।

एसईसीएल की दीपका कोयला खदान क्षेत्र की बंद पड़ी खदान से कोयला निकल रहे तीन लोग उस समय दब गए जब मिट्टी एकाएक धसक कर उनके ऊपर आ गिरी। मिली जानकारी अनुसार इस दुर्घटना में तीन लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है।

हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटा दबरी गांव के समीप घटी इस दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अलावा खदान प्रबंधन से जुड़े लोग और पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जहां पर एक ग्रामीण को बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे में और कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना स्थल पर स्थानीय लोग, पुलिस और सीआईएसफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है. मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।