Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// कॉलोनी में महिला की अर्धनग्न जली लाश मिलने से फैली सनसनी….

कोरबा// कॉलोनी में महिला की अर्धनग्न जली लाश मिलने से फैली सनसनी….

474

कॉलोनी में महिला की अर्धनग्न जली लाश मिलने से फैली सनसनी….


कोरबा।।


महिला की अर्धनग्न जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही बाकी मोगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. जांच के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्कॉट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

यह घटना बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के सोमवारी बाजार के पीछे कॉलोनी की है. बताया जा रहा कि महिला बुरी तरह से जल चुकी है. जली लाश पर लोगों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस महिला की हत्या कर शव को जलाने की आशंका जता रही है. बाकी मोंगरा पुलिस महिला की शिनाख्ती में जुटी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस लोगों से पूछताछ भी कर रही।