Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा की सड़क खून से फिर हुई लाल : पिकअप व,बाइक की...

कोरबा की सड़क खून से फिर हुई लाल : पिकअप व,बाइक की आपस भिड़त में बाइक सवार बालको कर्मी की दर्दनाक मौत

172

कोरबा//सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है, एक बार फ़िर सड़क हादसा देखने को मिला जहां जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामबाहर में दो वाहनों में जबरजस्त भिड़ंत होने से बाइक सवार की मौत हो गई है ।

मिली जानकारी अनुसार दुलारी, कटघोरा से पिकअप बुकिंग करा कर एक परिवार सतरंगा पिकनिक मनाने जा रहे थे इसी बीच ग्राम जामबहार के समीप बालको प्लांट से ड्यूटी कर लौट रहे श्याम लाल धनवार निवासी ग्राम धोड़तराई विपरीत दिशा से आरही पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 UG 2901 से जा टकराई,उक्त भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ती की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा ही की मृतक नशे की हालत में था, वही घटना के दौरान पिकअप चालक मौके से फरार होगया है,उक्त घटना की सूचना पाते ही मौके पर डायल 112 से आरक्षक बसंत कुमार चालक गोपाल चौहान एवं बालको पुलिस से आरक्षक संजीव सिंह, सत्रुघन बंजारे, एस के राठौर द्वारा पहुंच शव को पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया