Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// किसान को सड़क किनारे ,चश्मा खरीदना पड़ा मंहगा… बाइक की...

कोरबा// किसान को सड़क किनारे ,चश्मा खरीदना पड़ा मंहगा… बाइक की डिक्की से बदमाशों ने पार किये 50 हजार…मामला कोसाबाड़ी क्षेत्र का

117

कोरबा।

बैंक से रकम निकालकर जाते समय कोसाबाड़ी में गाड़ी रोककर सड़क किनारे चश्मा खरीदना एक किसान को महंगा पड़ गया। मौका पाकर उसके गाड़ी की डिग्गी से चोरों ने 50 हजार रुपया पार कर दिया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोसाबााडी का है। ग्राम कटकोना निवासी किसान जेठ सिंह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल गाड़ी में सवार होकर अपने धान की बेची गई रकम आहरण करने के लिए कोरबा आया था। यहां पुराना बस स्टैंड स्थित जिला सहकारी बैंक में उसने बैंक से 50 हजार रुपया का आहरण किया।

फिर शाम को घर वापस लौटते समय कोसाबाड़ी चौक के अपनी गाड़ी खड़ी कर चश्मा खरीदने चला गया। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसकी गाड़ी की डिक्की को तोड़कर उसमें से रकम की चोरी कर ली थी।

मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात गिरोह द्वारा बैंक से ही उसका पीछा किया जा रहा था और जैसे ही किसान चश्मा खरीदने रुका तो के अज्ञात चोरों ने डिक्की तोड़कर रकम की चोरी कर ली। किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।