Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// कट्टे की नोक…और लूट गए लगभग 1 लाख रुपये…गोपालपुर शराब भट्टी...

कोरबा// कट्टे की नोक…और लूट गए लगभग 1 लाख रुपये…गोपालपुर शराब भट्टी की घटना…पढ़े पूरी खबर

196

कोरबा।।

दर्री थाना के अंतर्गत आने वाले गोपालपुर शराब दुकान में बीती रात कट्टे की नोक पर लगभग 1 लाख की लूट हुई है। लूट की वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


बता दें कि बीती रात गोपालपुर शराब दुकान को बंद कर रकम की गिनती कर रहे थे। इसी बीच कुछ नकाबपोश युवकों ने हाथ मे कट्टा लेकर दरवाजा खुलवाया और लगभग 1 लाख रुपये की नगद रकम लूट कर फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद दर्री पुलिस जांच में जुट गई है। बहरहाल लूट के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।