Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा/कटघोरा- डीएवी जेंजरा में भारत के नए चेहरे की अलौकिक झांकी…शान से...

कोरबा/कटघोरा- डीएवी जेंजरा में भारत के नए चेहरे की अलौकिक झांकी…शान से लहराया तिरंगा

143

कोरबा/कटघोरा।।

डीएवी जेंजरा में अमर शहीदों की कुर्बानी को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर भारत माता एवं महापुरुषों के छाया चित्रो के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात आन बान और शान से गणतंत्र का तिरंगा विद्यालय की प्राचार्या डॉ राज रेखा शुक्ला के द्वारा फहराते हुए तिरंगे और परेड को करतल ध्वनि के साथ सलामी दी गई।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे भविष्य के निर्माता राष्ट्र के राजदूत बनकर भारत की संस्कृति व परंपरा का परचम लहराएंगे । कार्यक्रम के अगले चरण में नन्हे सितारों द्वारा रोलिंग रोल नृत्य व ड्रिल की प्रस्तुति मनमोहक रही।

इसी क्रम में गणतंत्र के पूर्व भारत छोड़ो आंदोलन एवं भारत विभाजन का विहंगम दृश्य का मंचन तथा उसके पश्चात का संविधान निर्माण साथ ही उसकी प्रस्तावना की शपथ ने सभी को देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत कर दिया। देश भक्ति कविताओं, भाषण एवं गीतों की बौछार संस्कृत हिंदी और अंग्रेजी में विनीता साहू, मनीषा, भारती ,गोविंद आदि शिक्षकों व बच्चों द्वारा पुनः देश प्रेम की भावना को जागृत कर दिया।
इसी तारतम्य में भारत के नए चेहरे को 1950 से 2024 तक की उपलब्धियो को विशेषकर शिक्षा का अधिकार ,स्वच्छता, भारतीय सैनिकों का युद्ध पराक्रम, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अंततः 500 वर्षों का सुखद परिणाम राम राज्य की अनुपम झांकियो को नृत्यो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। ।छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का अनवरत सजीव चित्रण विद्यालय की शिक्षिका संगीता शर्मा, जया पाठक ,विनीता ग्रेवाल, तोशीबा द्वारा किया गया।