Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा/कटघोरा।। Q न्यूज़24 के खबर का असर : ढाई सौ पेड़ो की...

कोरबा/कटघोरा।। Q न्यूज़24 के खबर का असर : ढाई सौ पेड़ो की कटाई का मामला : बिलासपुर सीसीएफ श्री राजेश चंदेले में प्रकरण की रिपोर्ट मंगाई : अधिकारियों व कर्मचारियों पर जल्द गिर सकती हैं निलंबन की गाज

89

Q न्यूज़ 24 द्वारा गुरुवार रात इस गंभीर मामले को किया था प्रकशित।

कोरबा/कटघोरा 19 नवम्बर 2022 : कटघोरा वनमण्डल में फिर बड़ी लापरवाही सामने आने से चर्चा का विषय बना हुआ है। बतादें की कटघोरा वनमण्डल के जड़गा वनपरिक्षेत्र जड़गा के त्रिकुटी बीट क्षेत्र में 250 से अधिक पेड़ों की बलि दे गई। विभाग को जानकारी मिलने पर हड़कम्प मच गया है। लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही हुई कैसे, रातों रात इतनी बड़ी संख्या में हर भरे पेड़ों को काट दिया जाना अधिकारियों की लापरवाही ही कही जा सकती है।

कटघोरा डीएफओ


।। जानकारी अनुसार त्रिकुटी बीट में एक बीट गॉर्ड के भरोसे तीन बीट की जिम्मेदार देना कहीं न कहीं अधिकारियों की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। लेकिन इन सब मामलों में निचले स्तर के कर्मचारी पर ही कार्यवाही की गाज गिरती है। आखिर तीन बीट की अकेले जिम्मेदारी एक बीट गॉर्ड कैसे सम्भाल सकता है। और रेंजर द्वारा एक बीट गॉर्ड के भरोसे तीन बीट की जिम्मेदारी कैसे दी गईं। यह एक जांच का विषय है।

इसी तरह कटघोरा वनमण्डल में एक रेंजर के भरोसे दो रेंज का प्रभार दिया गया है। एतमा नगर और जड़गा रेन्ज केवल एक रेंजर के भरोसे होने से यहां विभाग की भी लापरवाही सामने आ रही है। क्या वन विभाग के पास रेंजर की कमी है? यदि है तो विभाग इसकी नियुक्ति क्यों नही कर रहा। वन विभाग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही का नतीज़ा निचले स्तर के अधिकारी व कर्मचारी ही भुगतते चले आ रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि 250 से अधिक पेड़ों की कटाई के मामले में विभाग की कार्यवाही की गाज किस पर गिरती है।