Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा//ऑटो और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, ऑटो सवार 10 लोग हुए...

कोरबा//ऑटो और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, ऑटो सवार 10 लोग हुए घायल चार की हालत गंभीर घायलों में 2 बच्चे भी शामिल

192

कोरबा।

बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत चुइया हरदीमाडा मोड़ के पास एक जबरदस्त हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार कार ने ऑटो को ठोकर मार दिया.इस हादसे में ऑटो सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें चार की हालत बेहद गंभीर है घायलों में 2 बच्चे भी शामिल है।


सभी घायल धनगांव के निवासी है घायलों में रतना बाई, फुलमतिया भाई, संतोषी केवट,बिहानीन बाई, 2 साल का अंजू कवर 4 साल की अंकिता ऑटो चालक मनोहर दास शामिल है. वही कार चालक सीएसईबी कर्मी अमित कुमार भी घायल हो गए है.

सभी घायलों को 108 और 112 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. ऑटो सवार सभी लोग धनगांव के रहने वाले हैं और कोरबा बैंक आए हुए थे वापस लौटते समय सामने से आ रही कार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।


बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठोकर के बाद ऑटो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने इसकी सूचना 112 और 108 को दी तब घायलों को तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया।