Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// एसबीआई बैंक में लगी आग : एसी में शॉर्ट सर्किट से...

कोरबा// एसबीआई बैंक में लगी आग : एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : दमकल आग पर काबू पाने कर रही मशक्कत…

162

एसबीआई बैंक में लगी आग : एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : दमकल आग पर काबू पाने कर रही मशक्कत…


कोरबा।

मंगलवार देर रात करीब सवा 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही यहां आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आसपास के दुकानदारों ने भी यहां अपनी पहुंच बनाई।


सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यहां कनेक्शन विच्छेद किया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा है। विद्युत विच्छेद करने के कारण आसपास के इलाकों और कालोनी क्षेत्र में अंधेरा छा गया है।

एसी में शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी आग

बताया जा रहा है कि एसबीआई कर्मी की लापरवाही से यह आगजनी की घटना हुई है। यहां काम के बाद कर्मी एसी ऑफ करना भूल गए और इस लापरवाही के कारण सुबह से चल रही एसी में बढ़ती गर्मी ने शार्ट सर्किट करा दिया जिससे यहां आग लग गई।