Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कुख्यात कबाड़ी विजय के खिलाफ शिकायत की लंबी फेहरिस्त

कुख्यात कबाड़ी विजय के खिलाफ शिकायत की लंबी फेहरिस्त

290
  • फिर भी नही हो रही कार्यवाही
  • कबाड़ के साथ शासकीय जमीनों में भी कब्जे की शिकायत
  • छुरी-कटघोरा में कुख्यात कबाड़ व्यासायी का बोलबाला
  • क्षेत्र में कही से भी उठा लेते है कीमती सामानों को

कटघोरा/

पिछले कई महीनों से कटघोरा-छुरी क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय करने वाले कुख्यात कबाड़ी विजय साहू क्षेत्र काफी बोल बाला है। यही नहीं कबाड़ी विजय साहू द्वारा शासकीय भूमि में कब्जा करने की शिकायत भी हुई है।

इसके खिलाफ क्षेत्रवासियों सहित ग्राम पंचायत सरपंच धनरास, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा, सरपंच ग्राम पंचायत लोटलोटा, समाज सेवी सहित ग्रामवासियों ने अपने अपने स्तर पर विधायक कटघोरा, कलेक्टर, एसडीएम कटघोरा, एसडीओपी कटघोरा, थाना प्रभारी कटघोरा से लिखित शिकायत कर चुके हैं। यही नहीं इस कुख्यात कबाड़ व्यवसायी के कर्मी उसके कहने से कही से भी चाहे वह शासकीय कार्य के लिए मंगाए गए सामान हो या किसी निजी व्यक्तियों के कीमती लोहे के सामानों को उठाकर अपनी कबाड़ में लाने को कभी भी नहीं हिचकते हैं।

क्षेत्र में इन दिनों कबाड़ चोरी के मामले तो बढ़े जरूर हैं परंतु इसकी खबर किसीको भी नहीं हो पाती है। कुख्यात कबाड़ चोर के साथ उनके गुर्गे इतने शातिर हैं कि आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं होने देते हैं।

क्षेत्र के लोग बड़े परेशान से हैं। क्षेत्र में हो रहे कबाड़ के चोरी की शिकायत क्षेत्रवासियों ने कई बार मौखिक रूप से की है। इसी कड़ी में बुधवार को कटघोरा नगर निवासी बिजली ठेकेदार द्वारा पुलिस में लिखित रूप से शिकायत दर्ज करायी है कि कबाड़ चोर के गुर्गे द्वारा उनके मंगाए हुए बिजली विभाग में कार्य करने के लिए कीमती सामानों की चोरी कर ले गए है। यही नहीं क्षेत्र के समाज सेवी कुंवर राजवर्धन सिंह ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि यदि इस तरह कबाड़ व्यवसायी सहित उनके गुर्गे पर पुलिस न्यायोचित कार्यवाही नहीं करती है तो उच्च स्तरीय शिकायत करने की बात कही है।

देखें पूर्व में हुए शिकायत की छायाप्रति