Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान लूडो पार्टनर से महिला को हुआ...

ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान लूडो पार्टनर से महिला को हुआ प्यार : इश्क़ का ऐसा खुमार की प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट….पढ़े पूरी खबर

282

ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान लूडो पार्टनर से महिला को हुआ प्यार : इश्क़ का ऐसा खुमार की प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट…

मध्यप्रदेश।।

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान एक महिला को गेम पार्टनर से प्यार हो गया। इश्क का खुमार महिला पर इस कदर चढ़ा कि उसने अपने पति को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। फिर क्या था, महिला ने अपने लूडो गेम वाले प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला के साथ प्रेमी और उसके भाई तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कटंगी पुलिस को 2 जून को सूचना मिली कि वार्ड न 4 में पवन पिता तुलाराम नामदेव की हत्या हो गई है। मौके पर जब पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ। जिसके बाद धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक टीम गठित की। मृतक पवन नामदेव के परिजनों ने 39 वर्षीय पत्नी सरिता नामदेव के ऊपर संदेह जताया। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

महिला ने बताया कि प्रेमी इम्तियाज आलम पिता रहमत मिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बरैयाटोला बिहार निवासी से उसे प्रेम हो गया था। जिसके बाद उसके भाई असलम आलम उम्र 19 वर्ष के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से 1-2 जून की दरमियानी रात पति को मारने की योजना बनाई। प्रेमी और उसका भाई मृतक के घर के अंदर घुसे और कपड़े से मुंह दबाकर व गले में रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।