हिंदू क्रांति सेना विगत 5 वर्षो से दे रही सेवाएं।
इस संस्था के द्वारा, निशुल्क,गौ सेवा के साथ,साथ भोजन सेवाएं,रक्त सेवाएं, जीव सेवाएं भी की जाती हैं।
कोरबा/कोरबा क्षेत्र के हिंदू क्रांति के गौ सेवको के द्वारा निशुल्क गायों का उपचार किया जाता है ।शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लावारिस घूम रहे गाय ,बछड़े जिनमे,कुछ ऐसे गाय जिन्हें उनके मालिकों द्वारा बिना उपचार के लावारिस छोड़ दिया जाता है ,जिन्हें गंभीर प्रकार की बीमारिया से ग्रसित, व, कई तरह के गंभीर चोट लगे होते हैं।
गायों के सेवा में तत्पर गौ सेवक के प्रमुख अनुज यादव,व उनकी टीम हर रोज गायो का निशुल्क उपचार कर उनकी जान बचाते हैं।
उनके टीम के सदस्य,मनीष यादव,रवि खैरवार, संजू पटेल,
हर रोज (24×7) अपनी सेवा देते हैं।
निश्चित ही यह कार्य हर दृष्टि से सहरानीय हैं।
गौ सेवा के प्रमुख अनुज यादव ने लोगो से अपील की हैं,की, कोई भी गाय,को लावारिस न छोड़े,व कही गाय फस गयी,चोटिल हो,या गायों को किसी प्रकार की समस्या हो तो उनको तुरंत सूचना दे।
संपर्क न.(93405 22105, 6262426464) हैं।