सड़क किनारे मिली युवक की लाश : शरीर मे कई जगह चोट के निशान : हत्या कर शव फेके जाने का शक

77

 

सड़क किनारे मिली एक युवक की लाश ।

शव में कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं।

दंतेवाड़ा। पुलिस का दावा है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। हालांकि, यह नक्सली वारदात है या फिर आपसी रंजिश की वजह से हत्या हुई है पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के गंजेनार गांव के पांडूपारा में सड़क किनारे युवक की लाश मिली है। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने लाश देखी जिसके बाद इसकी जानकारी गांव के सरपंच सचिव को दी गई फिर सरपंच सचिव ने लाश मिलने की जानकारी कुआकोंडा थाना के जवानों को दी। जिसके बाद मौके पर जवान पहुंचे जिन्होंने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि, लाश की शिनाख्त गंगाराम भास्कर के रूप में हुई है। जो उसी गांव का रहने वाला था। हालांकि, नक्सलियों ने युवक की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका है या फिर किसी अन्य ने वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस इन कारणों का पता लगा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रही है। साथ ही मृतक की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।