सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…88 आईएएस के तबादले…कोरबा समेत 19 जिलो में नये कलेक्टर…कौन है-कोरबा के नए कलेक्टर अजीत वसंत…पढ़े पूरी खबर

173

रायपुर-कोरबा।।

छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चा गर्म थी। बुधवार को देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने कई जिलों के कलेक्टर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना और कार्य में बदलाव किया है। इस तबादला से कोरबा,रायपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। कोरबा के कलेक्टर सौरभ कुमार सहित जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप का भी तबादला हुआ है। नारायणपुर जिला के कलेक्टर अजीत वसंत कोरबा जिला पदस्थ किए गए हैं।

कोरबा  कलेक्टर – मूलतः बिहार के रहने वाले अजीत वसंत को अब छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में जिलाधीश की कमान सौंपी गई है इससे पहले 2013 बैच के ये आईएएस अफसर नारायणपुर जिले में कलेक्टर थे, बतौर कलेक्टर मुंगेली, नारायणपुर के बाद ये इनका तीसरा जिला होगा। इसके पूर्व  नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत राजनादगांव जिले के मानपुर-मोहला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जांजगीर-चापा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, राज्य शासन के भौमिकी तथा खनि कार्य विभाग के संचालक, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में अपर कलेक्टर तथा राजनांदगांव में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के रूप पदस्थ थे।