Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसा- रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड सवार युवक को लिया अपनी चपेट...

सड़क हादसा- रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड सवार युवक को लिया अपनी चपेट में… घटनास्थल पर युवक की मौत

184

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

तमनार।

रायगढ़ जिले के तराईमाल एनआर प्लांट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. यह मामला पूंजीपथरा थाना का है.जानकरी के अनुसार, पूंजीपथरा थाना अंतर्गत तराईमाल एनआर प्लांट के पास ट्रेलर ने मोपेड सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान काली मंदिर घरघोड़ा पुजारी परिवार अभिषेक पंडा के रूप में हुई है