रायपुर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा कर्नाटक में है। शनिवार को यह पदयात्रा बेल्लारी जिले से शुरू हुई, जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एआईसीसी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। ये पदयात्रा सुबह सुबह छह बजे शुरू हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल दोपहर डेढ़ बजे बेल्लारी हाई स्कूल ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे बेल्लारी एयरपोर्ट से हैदराबाद आएंगे और सवा चार बजे वहां से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
भारत जोड़ो यात्रा के अब 1000 किलोमीटर पूरे होने वाले हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा अब तक तमिलनाडु और केरल को कवर कर चुकी है। कर्नाटक के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की तरफ जाएगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था और 21 दिनों में 511 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह 20 अक्टूबर को राज्य से बाहर निकल जाएगी।