कोरबा।।
जिले की थाना सिविल लाईन रामपुर/ सायबर सेल की महत्त्वपूर्ण कार्यवाही की गई है। जिसमे एम.पी. नगर में हुई लूट की वारदात का बड़ा खुलासा आज किया गया। एमपीनगर काॅलोनी निवासी राजकुमार निर्मलकर के घर 24 जून की रात हुई लाखों की लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्की घर मालिक का भांजा निकला जिसने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने लूट के आरोपियों को ग्राम अमोरा जिला जांजगीर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से 20 लाख रुपए का मशरुका, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं 01 नग KWID कार, नगद 1 लाख 60 हजार रुपए जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 276/2023 धारा 458, 395, 392, 120 (बी) भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।