बालको प्लांट के मालिक और सीईओ पर अपराध दर्ज करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बद्री अग्रवाल ने सौंपा ज्ञापन…
कोरबा।।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूसीबी चौहान से मुलाकात कर बालको के मालिक अनिल अग्रवाल और सीईओ राजेश कुमार पर अपराध दर्ज करने हेतु ज्ञापन सौंपा है |
भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले के बालको मार्ग पर आए दिन हो रहे दुर्घटना को रोकने पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित व्यवस्था की गई है साथ ही साथ लोगो को सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर कम करने लोगों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है, लेकिन बालको प्रबंधन सब नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए कार्य कर रही है रोजाना हजारों राखड़, कोयला भरी वाहन बालको में आते और जाते है साथ ही साथ बालको के राखड डेम से भी सैंकड़ो वाहन चलते है बालको प्रबंधन सड़क में पानी का छिड़काव, सड़क की मरम्मत और सफाई करने में असमर्थ है, यही कारण है कि बालको में आए दिन दुर्घटना होती रहती है बालको प्रबंधन अपनी मनमानी करके सड़क पर कब्जा कर बैठा है |
श्री अग्रवाल ने कहा कि बालको को चाहिए की वो अपने राखड डेम और बालको प्लांट आने जाने वाले भारी वाहनों के चलने के लिए अलग से सड़क मार्ग का निर्माण करे जिससे बालको की जनता की असमायिक दुर्घटना में जान न जाए, अभी वर्तमान में ऑटो और ट्रक में हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की असमायिका मृत्यु हुई है इससे गुस्साए लोग सड़क पर बैठ गए तो बालको प्रबंधन अपने तानाशाही रवैए को लेकर उनके विरुद्ध अपराधिक मामले दर्ज करवा दिए, बालको नियम कानून को दरकिनार कर कार्य करता है बालको की वजह से लोगो की मृत्यु हो रही है बालको प्रबंधन के उपर भी अपराध पंजीबद्ध होना चाहिए, अगर बालको के उपर अपराध पंजीबद्ध नही होगी तो जल्द ही आने वाले दिनों में बालको के मालिक का पुतला दहन किया जायेगा |




