Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बायलर मुर्गा और एक गैस सिलेण्डर चुराने वाले चोर गिरफ्तार

बायलर मुर्गा और एक गैस सिलेण्डर चुराने वाले चोर गिरफ्तार

122

8 मुर्गा चोरी करने वाला…पकड़ा गया


बिलासपुर।

न्यायधानी के पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह में 8 मुर्गा की चोरी का मामला सामने आया है। यहां गोडाडीह निवासी अमीदचंद लहरे पिता भैरव प्रसाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 23-24 जनवरी की रात चोर उसके मुर्गा दुकान का ताला तोड़ 8 बायलर मुर्गा, एक खाली गैस सिलेण्डर और टुल्लू पप चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने पतासाजी के दौरान गाँव के ही रामकुमार केवट को सन्देह के आधार पर पकड़ उससे पूछताछ की। उसने अपने साथी दुर्योधन केवट के साथ वारदात करने और चोरी के मुर्गों को पकाकर खाने तथा टुल्लू पप व गैस सिलेण्डर को छिपाकर रखना बताया। आरोपियों दुल्लू पप और गैस सिलेण्डर बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।