प्रबंध निदेशक के निर्देश का दिखा असर : रुके कार्यो में आयी तेजी : विधुतीकरण व्यवस्था का पालिका अध्यक्ष ने लिया जायजा : बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने होंगे अनेको नए कार्य….
कोरबा।।

विगत दिनों कोरबा पहुँचे cspdcl प्रबंध निदेशक (md) श्री भीमसेन कंवर ने रायपुर प्रस्थान के दौरान ग्राम छुरी पहुँचे थे।
छुरी पहुँचने पर जनसेवक राजवर्धन सिंह (राजा साहब) ने शॉल भेंटकर स्वागत किया। व स्थानीय ठेकेदार श्री फरीद खान ने मुलाकात कर क्षेत्र में विधुतीकरण, के कार्यो का विश्लेषण श्री भीमसेन कंवर से की थी।
जिसमे विधुतीय समस्या से लेकर विधुतीय कार्यो में सुधार व मरम्मत के सबंध में विस्तृत चर्चा की। बिलासपुर अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगड़े ,कोरबा अधीक्षण श्री विकेश सरकार ,प्रोजेक्ट के कार्यपालन अभियंता श्री अनुपम सरकार ,कटघोरा कार्यपालन अभियंता अंशु वासने कटघोरा के सहायक अभियंता श्री रंजीत पैकरा उपस्थित रहे।
जिसमे विधुतीय समस्यों से लेकर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त व सुचारू रूप से कार्यो का निर्वहन करने के दिशा निर्देश दिए।
सभी अधिकारियों को त्यौहारी सीजन को देखते हुए बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा निर्देश दिए। जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रहवासियों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
कटघोरा के विधुत व्यवस्था का होगा कायाकल्प-
कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष निवास में आज विधुत व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई जिससे विधुत व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ साथ ,जगह जगह लगे ट्रांसफार्मरो, विधुत तारो,व पोल के मरम्मत के लिए आज वार्ड नंबर 12 इंदिरा चौक तुलसी नगर हवेली मोहल्ला व क्षेत्र.के विभिन्न स्थानों पर जाकर विद्युतीकरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।




