पुलिसवाले की पत्नी की हत्याकांड की गुत्थी सुलझी : UP का आशिक : 4 साल से अफेयर, एक जिद ने ली महिला की जान : पढ़े पूरी खबर

367

UP का आशिक, 4 साल से अफेयर, एक जिद ने ली पुलिसवाले की पत्नी की जान, फ्लाइट नहीं मिली तो ट्रेन से भागा हत्यारा।


रायपुर पुलिस ने पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या का खुलासा कर दिया है. दरअसल महिला का एक शख्स के साथ सालों से अफेयर चल रहा था. इस बीच उसने अपने प्रेमी से शादी की बात की. इसके बाद आरोपी ने प्रेमिका को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई.

रायपुर।।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए एक पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. पूरा मामला लव अफेयर से जुड़ा हुआ है. हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. आरोपी जय सिंह उत्तर प्रदेश के भदोही का रहने वाला है. बता दें कि विधानसभा थाना क्षेत्र के पुलिस हाउसिंग बोर्ड आमासिवनी स्थित एक मकान में जॉली सिंह का शव मिला था. महिला के पति की पोस्टिंग सकमा में है. वारदात के दिन महिला के घर के बाहर ताला लगा हुआ था. लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. फिर दरवाजा तोड़ा गया तो घर के अंदर महिला का शव पड़ा था.

मामला सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई. पुलिस की टीम ने मुंबई समेत उत्तर प्रदेश में 2 दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी की पत्नी और आरोपी कई सालों से एक दूसरे से संपर्क में थे. दोनों के बीच लव अफेयर था.

फ्लाइट छूटी तो ट्रेन से भागा हत्यारा

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतिका की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. 4 साल से दोनों के बीच अफेयर था. धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदला. इसके बाद जॉली आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाने लगी, लेकिन आरोपी शादी के लिए तैयार नहीं था. इसके बाद उसने जॉली को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई

जॉली का हत्यारा कोई और नहीं उसका मुंबई में रहने वाला प्रेमी ही निकला. हत्या करने की नीयत से जय सिंह ने फ्लाइट बुक किया. फिर रायपुर पहुंचा. इसके बाद उसने पूरी प्लानिंग के साथ जॉली को मौत के घाट उतार दिया. फिर वापस लौटने के वक्त उसकी फ्लाइट मिस हो गई. इसके बाद उसने ट्रेन पकड़ा और फरार हो गया. आरोपी के कब्जे से कैंची और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।