पंजा कटी लाश के हत्यारे का खुलासा…बियर की बोतल में लगे स्कैनर ने पहुँचाया हत्यारे तक…प्रेम सम्बंध बनी हत्या की वजह…क्राइम पेट्रोल देख दिया घटना को अंजाम… पढ़े-दिल दहला देने वाली खबर

259

एक प्रेमिका के दो प्रेमी….पहले को रस्ते से हटाने प्रेमिका साथ दूसरे प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम।


बिलासपुर :- जिले में 14 अप्रैल की सुबह चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल सेंट्रल प्वाइंट के पीछे मिले युवक की लाश के मामले से पुलिस ने आखिरकार 24 घंटे के भीतर पर्दा उठा दिया, मृतक की पहचान अटल आवास सरकंडा निवासी दीपक यादव के रूप में की गई. घटनास्थल पर मिले बियर के बोतल मे लगे स्केनर के माध्यम से पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ निकाला. घटना के पहले आरोपी दुर्गेश यादव और मनोज यादव ने व्यापार विहार स्थित शराब की दुकान से बियर खरीदा था, जहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

बताया जा रहा है कि मृतक दीपक यादव का, सरकंडा की रहने वाली ललिता यादव से प्रेम संबंध था, जो कि उसके दूसरे प्रेमी दुर्गेश यादव को नागवार गुजरा, इस बात को लेकर दुर्गेश और ललिता के बीच आए दिन विवाद होते रहता था, विवाद को जड़ से खत्म करने दुर्गेश ने अपने साथी मनोज यादव और प्रेमिका ललिता के साथ मिलकर दीपक यादव की हत्या करने की योजना बनाई. आरोपी दुर्गेश यादव ने अपने कंपनी के ब्रेजा कार में दीपक यादव को बैठाया, और अपने साथी मनोज यादव के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

घटना स्थल में मृतक की लाश।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने काफी शातिर अंदाज में, घटना को अंजाम दिया, क्राइम पेट्रोल देखकर आरोपियों ने अपराध करने घटना को अंजाम देने क्राइम सीन क्रिएट किया. फिलहाल मामले के तीनों आरोपी दुर्गेश यादव उसकी प्रेमिका ललिता यादव और दोस्त मनोज यादव अब सलाखों के पीछे हैं।