दो बाइको में आमने-सामने भिड़त…मौक़ेस्थल पर युवक की मौत…एक अन्य घायल…पढ़े पूरी खबर

120

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही।।

जिले में कुछ दिनों पहले 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी । इस हादसे में घायल युवा व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। ये हादसा एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार व्यवसायी मनोज कुमार लछकार पेंड्रा सब्जी मंडी पौनी पसारी से सब्जी खरीदकर अपनी बाइक से घर जा रहा थे। वहीं पेंड्रा मरवाही मुख्यमार्ग पर सत्यम ट्रेडर्स के सामने मरवाही मेनरोड के पास दोपहर करीब 2.00 बजे हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि राय पेट्रोल पंप की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने युवा व्यवसायी मनोज कुमार को टक्कर मार दी। इस दौरान मनोज के सिर, चेहरा और सीने में चोट लगी थी। नाक से अधिक खून बहने के कारण जिला अस्पताल गौरला में भर्ती कराया गया था। इस दौरान मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।