Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ दरिंदगी :- हवस-हैवानियत-और हवालत…नाबालिक को शादी का झांसा देकर किया रेप…आरोपी गिरफ्तार…पढ़े...

दरिंदगी :- हवस-हैवानियत-और हवालत…नाबालिक को शादी का झांसा देकर किया रेप…आरोपी गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर

172

नाबालिक को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को युवक ने दिया अंजाम।

जशपुर।।



जिले के पत्थलगांव थाना अर्तगत एक गांव में स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को आरोपी ने अगवा कर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

.दरअसल, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सारसमार निवासी आरोपी 27 वर्षीय श्याम लाल सोनी कुछ दिनों पहले नाबालिग के पिता और आरोपी साप्ताहिक बाजार में अगल-बगल मनिहारी की दुकान लगाते थे. इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना शुरू हुआ और दोनों की बीच पहचान बढ़ी. घटना वाले दिन पीड़िता अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी. तभी रास्ते से आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने गांव ले गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने गांव ले जाते वक्त रास्ते में खेत में बनी झोपड़ी में नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़िता को जबरन अपने घर ले जाकर अपने साथ रखा हुआ था. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने लापता नाबालिग को आरोपी के घर से पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया. एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि, आरोपी श्याम सोनी के खिलाफ धारा 363, 376, 366, पॉक्सो एक्ट कायम कर हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।