डीई राजेश चौहान की विशेष पहल

117
  • बिजली बिल सहित विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिए लगाए शिविर
  • सब इंजीनियर सहित विभागीय कर्मी रहे मौजूद

कटघोरा//
बिजली बिल सहित विद्युत से संबंधित अन्य समस्याओं के लिए ग्राम लोतलोता में समस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें विद्युत वितरण कंपनी कटघोरा स्थित कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता राजेश चौहान द्वारा क्षेत्र में व्याप्त बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष शिविर लगाकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली बिल से संबंधित मिले लगभग 50 शिकायतों को सप्ताह भर के भीतर निराकरण करने का उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया गया। इस शिविर में विशेष रूप से डीई राजेश चौहान सहित कार्यालय कर्मचारी व सब इंजीनियर मौजूद रहे। जो तत्काल बिजली बिल सहित विद्युत से संबंधित अन्य समस्याओं के मिले शिकायतों का अवलोकन किया गया। शिविर में विशेष रूप से तैनात अधिकारी-कर्मचारियों शिकायतकर्ताओं के नाम, पते व मोबाइल नंबर दर्ज करते हुए उनकी विद्युत संबंधी समस्या का सप्ताह भर के भीतर निराकरण करने आश्वस्त किया।


इससे पूर्व कार्यपालन अभियंता राजेश चौहान ने अपने मातहतों को कहा था कि वे ग्राम के सरपंच से मिलकर इस शिविर के लिए विशेष मुनादी कराए और अन्य सूचना माध्यमों से इसकी प्रचार-प्रसार जोरशोर से करें ताकि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उनकी इन्हीं कार्यप्रणाली के उपभोक्ता शिविर में पहुंचे।


डीई राजेश चौहान ने अपने पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र को बिजली से संबंधित समस्याओं दूर करने के लिए विशेष प्रयास कर रहे। श्री चौहान की ही सोच है कि क्षेत्रवासियों को बिजली बिल सहित अन्य विद्युत समस्याओं से निजात मिल सके। क्षेत्र के उपभोक्ताओं में इस बात की खुशी दबी जुबान सुनने को मिल रही है कि डीई श्री चौहान के द्वारा शिविर लगाए जाने से पीडि़त उपभोक्ताओं में हर्ष व्याप्त है। शिविर के दौरान छुरी के समाज सेवी कुंवर राजवर्धन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक व उपभोक्ता उपस्थित रहे।