डबल मर्डर से दहला जिला : घर मे मिली मां बेटी की अधजली लाश : बेटा गया था दशगात्र में : घटना में किसी अपने का हाथ होने की आशंका ….पढ़े पूरी खबर

548

डबल मर्डर से दहला जिला : घर मे मिली मां बेटी की अधजली लाश : बेटा गया था दशगात्र में : घटना में किसी अपने का हाथ होने की आशंका ….

 

बलौदाबाजार।।

घर पर मां-बेटी की अधजली लाश मिली है। दोनों की हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। किसी वजनदार चीज से दोनों के सिर पर कई वार किए गए हैं। मां किचन में और बेटी की लाश बरामदे में मिली है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरा का है।


मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान मां संतोषी (44) और बेटी ममता (16) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तब हुई जब बेटे ने सुबह पड़ोसी को फोन किया। बताया कि घर के अंदर कुछ अनहोनी हो गई है। कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है।


बेटा दूसरे गांव दशगात्र में गया था

घर पर मां और बेटी ही मौजूद थे। बेटा दूसरे गांव दशगात्र कार्यक्रम में गया था। जब बेटा सुबह अपनी मां को फोन कर रहा था, तो फोन लग नहीं रहा था। ऐसे में बेटे ने अपने पड़ोसी को फोन कर घर भेजा। मां से बात कराने बोला।

पड़ोसी जब घर गया तो मां-बेटी की लाश अलग अलग कमरे में पड़ी मिली। हाथ की चूड़ियां टूटी हुई थी। कहा जा रहा है कि मां की आवाज सुनकर बेटी आई होगी, तो उसे भी आरोपी ने बरामदे में मार डाला होगा।

मां-बेटी की साजिश के तहत हत्या करने की बात

गांव वालों ने आशंका जताई है कि मां-बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है, जिस तरीके से दोनों की लाश अलग-अलग मिली है, तो कोई मारकर भागा है। घर को जो अच्छे से जानता-समझता होगा, उसी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया होगा।


सबूत जुटा रही फॉरेंसिक टीम

एसडीओपी कौशल किशोर वासनिक का कहना है कि सुबह उन्हें महिला और उसकी बेटी की मौत की खबर मिली थी। इसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो सबूत जुटा रही है। पुलिस ने घर को भी सील कर दिया है।