छत्तीसगढ़/मुंगेली- वनांचल ग्राम खुड़िया के 76 लोगों को मिला व्यक्तिगत वन अधिकार व सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र क्षेत्रवासियों के चेहरों में फैली मुस्कान

58

मुंगेली राज्य शासन द्वारा वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वन क्षेत्र ग्राम खुड़िया में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर और कलेक्टर राहुल देव ने आज संयुक्त रूप से वन क्षेत्र ग्राम कोरिया के 76 लोगों को व्यक्तिगत वन अधिकार और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदान किया इसमें 72 लोगों को व्यक्तिगत वन अधिकार और 04 लोगों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदान किया गया।इसमें वन क्षेत्र के लोगों में आर्थिक समृद्धि आएगी और उनके चेहरे में मुस्कान दिखेगी।



जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हुआ क्षेत्र निवास करने वाले लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा आज 76 लोगों को व्यक्तिगत वन अधिकार और समुदायिक वन संसाधन अधिकार प्रदान पत्र प्रदान कर उनके आर्थिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण

अभी हाल ही में एटीआर क्षेत्र के ग्राम छपारा में धान उपार्जन केंद्र खोला गया है जो वन क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जनपद पंचायत लोरमी के उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू आदित्य वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन को बचाने व प्रकृति की रक्षा करने में वनवासियों की विशेष भूमिका रही है जिला प्रशासन द्वारा वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वन अधिकार पट्टा का वितरण किया जा रहा है प्रतिष्ठित नागरिक श्री सागर सिंह बैस श्री नरेश पाटिल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी “श्रीमती शमा फारूकी” संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत जनपद पंचायत लोरमी के अध्यक्ष श्रीमती मीना नरेश पाटिल लोरमी एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल जिला पंचायत सदस्य अघन मरावी जनपद सदस्य अशोक सिंह ग्राम सरपंच रामू निषाद सरपंच पुष्पा ललित साहू सामाजिक कार्यकर्ता श्री सीमांचल आचार्य ग्राम के सरपंच सहित वरिष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे