Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा छत्तीसगढ़-कोरबा// राजस्व मंत्री जयसिंह की पहल लाई रंग…पट्टा वितरण की राह खुली…अधिसूचना...

छत्तीसगढ़-कोरबा// राजस्व मंत्री जयसिंह की पहल लाई रंग…पट्टा वितरण की राह खुली…अधिसूचना जारी… जमीन पर काबिज लोगो को…खुद के मकान का सपना होगा पुरा

171

कोरबा।।

राज्य में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को जल्द ही पट्टा मिलेगा और इसके साथ ही उनके अपने खुद के मकान का सपना पूरा होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल लगातार प्रयास कर रहे थे।

पट्टा आबंटन के नियम कायदे तय कर लिए गए हैं, और इसके साथ ही बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। साथ ही राजपत्र में इसका प्रकाशन कर दिया गया है। अकेले कोरबा जिले की बात करें, तो एसईसीएल व विद्युत कंपनी के जमीन पर काबिज हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।