Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा चुनावी त्यौहार का आगाज होते ही…छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान में...

चुनावी त्यौहार का आगाज होते ही…छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान में पकड़ाया 17 लाख रुपये…कार कोरबा के एसईसीएल कर्मी का

138

छत्तीसगढ़।।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस जांच अभियान में बड़ी संख्या में गाड़ियों से साड़ी, कपड़ा सहित नगद लाखों रुपए बरामद भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की सरगुजा पुलिस द्वारा जारी सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बीते गुरुवार की रात तकरीबन ९ बजे कोरबा नम्बर पासिंग टाटा नेकशान कार से 17 लाख रुपये नगद बरामद किया गया है।



थाना उदयपुर द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। वाहन मालिक से उक्त नगद रकम के बारे में पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है।

कार मालिक ओंकार सिंह राणा कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र का रहने वाला है और वह SECL कुसमुंडा में कार्यरत है। इतनी बड़ी राशि को लेकर कर्मी द्वारा कोई भी संतुष्ट जवाब नही दिया जा रहा है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इतना पैसा जमीन बिक्री के बाद टैक्स बचाने नगद रूप में लिया जाना बताया जा रहा है। जिसका हिसाब नही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।