गैस कटर से काटकर लोहे के पोल पार : सुरक्षा और गश्त व्यवस्था की पोल खोलते हुए चोरों ने एक ही जगह से दो बार की चोरी : शिकायत के बाद भी पुलिस के हाथ खाली : प्रोजेक्ट एई भूषण ढहरिया ने एसपी से की शिकायत….

223

गैस कटर से काटकर लोहे के पोल पार : सुरक्षा और गश्त व्यवस्था की पोल खोलते हुए चोरों ने एक ही जगह से दो बार की चोरी : शिकायत के बाद भी पुलिस के हाथ खाली : प्रोजेक्ट ए.ई भूषण ढहरिया ने एसपी से की शिकायत….



कोरबा।।


सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर एक बार चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। cspdcl विभाग के द्वारा के 33 kv नये विधुत लाइन के लिए ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जो शहर में पॉश इलाको के साथ बस्तियों में बिजली की समस्या को दूर करने में रामबाण साबित होगा।

पर इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद है की प्रशासन के नाक पर दम कर दिया है। एक ही जगह पर चोरी की दूसरी घटना ने पुलिस प्रशासन की सुस्त रवैय्या को दर्शाया है।

 खरमोरा स्थित मुख्यमंत्री DAV स्कूल के बगल में 13 मीटर लंबे लोहे के पोल को चोरों द्वारा गैस कटर के माध्यम से काटकर चोरी कर लिया गया है। और यह चोरी की घटना को दूसरी बार अंजाम दिया गया।

इससे पहले भी चोरी की घटना के बाद सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत की गई थी। जिस पर पुलिस के हाथ आज तक खाली है। 

इस क्षेत्र में बार बार हो रही चोरी की घटना ने पुलिस के गश्ती दौरे पर सदेह को जन्म दिया है। इस बार चोरों द्वारा खड़े खंबे के 16 पोल को काटकर चोरी कर लिया गया जिसकी शिकायत विभाग के प्रोजेक्ट ऐ.ई भूषण ढहरिया द्वारा एसपी से शिकायत की गई है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों के गिरेबान तक पहुँचती है। या फिर हर बार की तरह इस बार फिर पुलिस के हाथ खाली रहेंगे।