कोरबा// सीतामणी मार्ग से होकर गुजर रहे चालकों पर मधुमक्खियों ने किया हमला,बचने आसपास के घरों में दुबके

42

सीतामणी मार्ग से होकर गुजर रहे चालकों पर मधुमक्खियों ने किया हमला,बचने आसपास के घरों में दुबके

कोरबा।
शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे शहर के सीतामणी मार्ग पर थोड़ी देर के लिए आवाजाही बंद हो गई जब मधुमक्खियों ने वाहन चालकों पर हमला कर दिया। सीतामणी के शनि मंदिर के समीप मधुमक्खी के डंक मारने से बचने चालक रोड किनारे स्थित आसपास घरों में दुबकने मजबूर हुए। कई चालक बाइक छोडक़र भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फेरी लगाकर कपड़े की बिक्री करने पहुंचा एक व्यवसायी के पीछे मधुमक्खियों के पड़ जाने से वह बाइक छोडक़र नहर में छलांग लगाई। इसके बाद पीछा छूटने पर ही वह नहर से बाहर निकला। मंदिर के समीप बेल पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता होना बताया, जो सीतामणी मार्ग से गंतव्य स्थल जाने गुजर रहे चालकों पर कहर बरपाया।