कोरबा//सीएसईबी चौकी क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने मचाया आतंक…बुधवारी बाजार के पास तीन दुकानों में बोला धावा…सीसीटीवी के डीवीआर का हार्ड डिस्क भी उठा ले गए साथ

106

कोरबा।



सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी बाजार क्षेत्र मैं बीती रात चोरों ने आतंक मचाया उन्होंने क्षेत्र के तीन दुकानों में धावा बोला और चोरी कर ली।

जिनमें से एक दुकान अतुल मोबाइल में सीसीटीवी कैमरा लगा था। जहां से स्मार्ट वॉच, मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर का हार्ड डिस्क भी चोरी कर अपने साथ ले गए।

आज सुबह घटना की जानकारी हुई तो दुकानदारों के होश उड़ गए घटना की सूचना सीएसईबी चौकी में पहुंच कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बुधवारी बाजार क्षेत्र में अक्सर चोरी की घटनाएं होती रहती है। सीएसईबी पुलिस नियंत्रण नहीं लग पा रही है।