कोरबा// शहरी विधुतीयकरण के लिए लगाए जा रहे बिजली पोल को चोरों ने बनाया निशाना : शहर के बीच हुई चोरी ने संदेह के सवालों को दिया जन्म …पढ़े पूरी खबर

204

शहरी विधुतीयकरण के लिए लगाए जा रहे बिजली पोल को चोरों ने बनाया निशाना : शहर के बीच हुई चोरी ने संदेह के सवालों को दिया जन्म….


कोरबा ।।

जिले में विद्युत खंभा चोरी होने की घटना फिर एक बार सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरी विधुतीयकरण के लिए 13 मीटर लंबे लोहे के पोल को इंडस्ट्रीयल एरिया से होते गोकुल नगर सब स्टेशन तक जोड़ना हैं। जिससे शहरी क्षेत्रों हो रही विधुतीय समस्या को दूर किया जा सके जिसके लिए लोहे के पोल लगाए जा रहे हैं। जिसमे मुख्यमंत्री DAV स्कूल के समीप खड़े बिजली के खंभे को अज्ञात चोरों द्वारा काट दिया गया।

चोरों के हौसले बुलंद – पुलिस की नकामी उजागर

शहर में आये दिन हो रही चोरी ने पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान छोड़ दिया हैं। भारी भरकम लोहे के पोल को काटकर शहर के बीच से ले जाना निश्चित ही संदेह के सवालों को पैदा करता हैं।

कुछ दिनों पूर्व तहसील अजगरबहार के ग्राम पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम छातासराई जंगल में भी लोहे के खंभे को काट कर चोरी करने की जानकारी आई थी। वही शहर के बीच स्थित मुड़ापार बस्ती से भी चोरों ने ऐसे ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

अब देखना होगा कि थाने में शिकायत दर्ज के बाद इस पर कब तक कार्रवाई की जाती हैं