कोरबा// वाटर ATM के पीछे मिले लाश के मामले का खुलासा…हत्या का आरोपी गिरफ्तार… ये थी वजह…पढ़े पूरी खबर

206

कोरबा।।

कोरबा जिले के दीपिका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीपिका में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक 2 दिसंबर की रात्रि को मैकेनिक का काम करने वाले नेकलेस टोप्पो 36 वर्ष की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर जख्म पाए गए। झारखंड प्रदेश के गढ़वा जिले का निवासी नेकलेस पिछले कुछ समय से दीपिका के झाबर निवासरथ था और दूसरे क्षेत्र में संचालित एक गेराज में मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था।

3 दिसंबर को अस्पताल के नजदीक उसका शव देखा गया और इसकी चर्चा आसपास में फैल गई। जिस स्थिति में नेकलेस यहां पर प्राप्त हुआ, उसे देखकर प्राथमिक दृष्टि में ही यह समझ में आ गया था कि मामला हत्या का है और किसी खास वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने इस स्थान का जायजा लिया और मर्ग कायम करने के साथ आगे की प्रक्रिया को पूरा किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य आए हैं , उस आधार पर मामले को हत्या से जोड़ते हुए आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। चार दिन बीतने पर भी इस सिलसिले में पुलिस बहुत ज्यादा नतीजा को हासिल नहीं कर सकी है। कई बिंदुओं पर मामले में जांच की बात की जा रही थी।


पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रवि उसरवर्षा निवासी प्रगति नगर झोपड़पट्टी दीपिका। बस स्टैंड के सामने मिक्सचर, बिस्किट का दुकान चलाता हूं। दिनांक 2/12/23 को रात्रि लगभग 10:30 बजे दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। दूसरे दिन दिनांक 03/12/23 को रोज की तरह सुबह लगभग 6:30 बजे दुकान को खोल साफ सफाई किया कचरा को दुकान के पीछे तरफ फेंकने गया तो देखा कि वाटर ATM के पीछे एक व्यक्ति ईट के ढेर के पास खून से लथपथ मृत अवस्था में पढ़ा हुआ है। जिसकी जानकारी थाना दीपका में दिया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को घटना के बारे में जानकारी दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया की मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल के पास कैंप कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया चश्मदीद गवाह से घटना के बारे में पूछा गया। घटनास्थल और उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंघाला गाल गया.

पुलिस टीम को फुटेज में कुछ खास सफलता नहीं मिलने पर टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी में जुट गई इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि घटना दिनांक से ही एक व्यक्ति हुलिया बदल लिया है और अपने घर भी नहीं आ रहा है। मूखबीर के बताए अनुसार उस व्यक्ति को पुलिस के द्वारा पड़कर पूछताछ किया गया पूछताछ के दौरान पहले तो उसने गुमराह करने की कोशिश की बाद में उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते बताया कि घटना की रात मृतक निकोलस टोप्पो से सामुदायिक भवन के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया, मृतक नशे की हालत में उसका पीछा कर दुकान के पास उसे रोक कर मारपीट करने लगा तो गुस्से में आकर मैंने उसे दुकान के पीछे ईट के पास पटक कर लात और ईट से मार कर उसे गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी के विरुध्द पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी चंदन बाल्मिक (बैरीसार) को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है.