कोरबा// राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने 57 लाख रुपये के विकास कार्यो का किया भूमि पूजन

33

कोरबा।

छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री कोरबा विधायक माननीय श्री जयसिंह अग्रवाल जी ने कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 17, 18, 19, एवं 20 में लगभग 57 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आज इन विकास कार्यों का भूमिपूजन कर विधिवत निर्माण आरंभ किया। इन विकास कार्यों से स्थानीय रहवासियों की सुविधा में वृद्धि होगी, उनका जीवन और सुगम होगा।

इस कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद जी एवं सभापति श्याम सुंदर सोनी जी सहित कांग्रेस के कर्मठ, सेवाभावी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।