कोरबा// राखड़ परिवहन में लगे वाहन बेलगाम : बाइक सवार का सिर धड़ से अलग होकर चकनाचूर …

394

राखड़ परिवहन में लगे वाहन बेलगाम : बाइक सवार का सिर धड़ से अलग होकर चकनाचूर …


कोरबा-बांकीमोंगरा।।


कोयलांचल बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में राखड़ परिवहन कार्य में लगी एक वाहन ने एक व्यक्ति को इस कदर कुचल दिया कि उसके धड़ से सिर चकनाचूर होकर गायब हो गया। बेहद दर्दनाक इस मौत के बारे में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब 6:20 बजे के आस पास दो नम्बर दफाई राखड़ डेम के पास घटित हुई। ग्राम रोहिना से पहले एक अज्ञात व्यक्ति को राखड़ परिवहन में लगी एक गाड़ी दबा कर फरार हो गई। व्यक्ति की तत्काल मौत हो गई। मृतक होंडा साइन बाइक पर सवार था जिसका नम्बर CG 12 BA 6979 है। उक्त बाइक सुधीर कुमार के नाम पर रजिस्ट्रेशन दिखा रहा है। सूचना के बाद बांकीमोगरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के संबंध में समाचार लिखे जाने तक पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।