कोरबा// युवक की मिली लाश…हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका…पढ़े पूरी खबर

175

कोरबा

जिले के राजगामार से लगे ओमपुर महुआरी जंगल में आज सुबह एक युवक की लाश लिखी. एसईसीएल कॉलोनी से महज 300 मीटर दूर जंगल में पड़ी मिली लाश के पास ही एक बाइक भी देखी गई.

शव की पहचान आमाडांड निवासी 40 वर्षीय बसंत कुमार कोसले के रूप में की गई. परिजनों ने बसंत की हत्या का संदेह जताया. लाश को नजदीक से देखने पर मृतक के गले में चोट का निशान पाया गया. रजगामार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सूचना मिलने पर डाक स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौका ए वारदात पर पहुंच गई है