कोरबा//मानगुरु पहाड़ में पेड़ कटाई का मामला भी विधानसभा में उठा…जांच रिपोर्ट में एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करने के बाद भी कुछ नही हुआ ,अब तक

78

– कटघोरा डीएफओ प्रेमलता यादव के एसडीओ रहते हुई थी। पेड़ो की कटाई

– जांच रिपोर्ट में एसडीओ प्रेमलता यादव के खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ जांच रिपोर्ट में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक तपेश कुमार झा ने पेड़ों को लेकर भी सवाल उठाए थे।

– अपने ही मामले में भेजा गलत जवाब,विधायक साहू ने लगाया ध्यानाकर्षण

कोरबा/कटघोरा।

वन मंडल कटघोरा के एतमानगर रेंज में 4 साल पहले कोसा फल के नाम पर मान गुरु पहाड़ में पेड़ कटाई का मामला उलझता ही जा रहा है। मामले में कार्यवाही को लेकर विधायक दिलेश्वर साहू ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगाया है।

इसके जवाब में कटघोरा डीएफओ को और तत्कालीन एसडीओ प्रेमलता यादव ने कहा है कि जिस समय पेड़ कटाई होना बताया जा रहा है। उस समय में एसडीओ ही नहीं था, पेड़ की कटाई के मामले में रेंजर डिप्टी रेंजर और 4 बीट गार्ड को निलंबित किया था।

लेकिन
जांच रिपोर्ट में एसडीओ प्रेमलता यादव के खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ जांच रिपोर्ट में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक तपेश कुमार झा ने पेड़ों को लेकर भी सवाल उठाए थे।
उन्होंने कहा था कि 7876 ठूंठ मिलने के बाद 3994 पेड़ काटना बता दिया गया। इतना अंतर होने के बाद भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद यह मामला अभी भी जांच में चल रहा है। यही नहीं डीएफओ ने मामले में अब और आगे जांच की जरूरत नहीं होना बताया है।डीएफओ प्रेमलता यादव कटघोरा वन मंडल में अक्टूबर 2015 से अगस्त 2019 तक एसडीओ रह चुकी है ,इसके बाद भी स्वयं ही एसडीओ नहीं रहने की बात कह रही है। यह भी अब जांच का विषय बन गया है ।

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं डीएफओ प्रेमलता यादव ने स्वयं कहा था कि इस मामले में शिकायत नहीं हुई है। अब मामला विधानसभा में उठने के बाद जांच से ही इंकार कर रही है