कोरबा// बुजुर्ग पर प्राणघातक हमला…मौक़ेस्थल पर मौत : पत्नी पर हत्या का शक : खोजी डॉग बाघा ने ऐसे दिया संकेत : पढ़े पूरी खबर

466

कोरबा।।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार शाम ग्राम  भालू सटका में 70 साल के श्यामलाल कंवर की हत्या कर दी गई।

पड़ोसियों ने आंगन में पड़ी लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी। सिर पर वार कर बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा गया है। पूरा मामला मानिकपुर चौकी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस डॉग बाघा को घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां बाघा ने मृतक की पत्नी को देखकर जो संकेत दिए हैं। उससे पुलिस को संदेह है कि श्यामलाल की हत्या में उसकी पत्नी का हाथ है।

फोन से मिली हत्या होने की जानकारी

मृतक के दामाद दिनेश ने बताया कि सास और ससुर दोनों घर पर ही रहते थे, उसके दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो गई है। दोनों रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें फोन से जानकारी मिली कि उसके ससुर की हत्या हो गई है। हत्या कब और कैसे हुई इस बात की जानकारी नहीं है।

शराब के आदी थे पति-पत्नी

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच की कार्रवाई शुरू की गई, तो पता चला कि पति-पत्नी दोनों शराब के आदी थे। आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।