कोरबा// बालको वन परीक्षेत्र कॉफी प्वाइंट में तेंदुए की धमक…डायल 112 की टीम ने टहलते तेंदुए का दृश्य किया रिकॉर्ड

78

बालको वन परीक्षेत्र कॉफी प्वाइंट में तेंदुए की धमक।

कोरबा।

बालको वन परीक्षेत्र अंतर्गत कॉफी प्वाइंट रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान डायल 112 की टीम को तेंदुआ टहलते नजर आया टीम नेइस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया ।


शनिवार रात तकरीबन 11:30 बजे डायल 112 की टीम आरक्षक C/703 सत्यपाल सिंह चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले जब पेट्रोलिंग करने कॉफी प्वाइंट रोड पर निकले थे इस दौरान झाड़ियों से उन्हें कुछ आवाज आई, तब उन्हें एक तेंदुआ देखने को मिला । इस पूरी घटना को उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया ।