कोरबा// बाइक सवार आया ट्रेलर की चपेट में…घटनास्थल पर दर्दनाक मौत… पढ़े पूरी खबर

200

जिले के ट्रासपोर्ट नगर में हुआ दर्दनाक हादसा।।

यहां ताज होटल के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां बाइक सवार व्यक्ति की ट्रेलर की चपेट में आने से ही मौके पर ही मौत हो गई है।

घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाकारित गाड़ी मणिशंकर दुबे नाम के व्यक्ति का है जिसे जब्त कर लिया गया है। यह पूरा मामला मामला सीएसबी चौकी क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।