कोरबा// पिकअप ने बाइक सवारो को लिया अपनी चपेट में, दोनों की हालत गंभीर

43

कोरबा।

जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन यहां लोग तेज रफ्तार के कारण कई हादसे का शिकार हो रहे हैं वही यहां आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है वही एक और बड़े हादसे की खबर सामने आई हैं। एक भीषण सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायलों के उपचार जारी है। मामला कटघोरा थाना अंतर्गत क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना ब्लाक पाली अंतर्गत चैतमा के पास राजकमा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो बाइक सवारों को एक अज्ञात पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया यहां हादसा इतना भीषण था कि बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ठोकर मारने बाद पिकअप चालक मौका देखकर कटघोरा की ओर फरार हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की में भीड़ जमा हो गई। लोगों द्वारा तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है व अज्ञात फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।