कोरबा// पत्थर से वारकर व्यक्ति की हत्या : क्षेत्र में मचा हड़कंप…

330

पत्थर से वारकर व्यक्ति की हत्या : क्षेत्र में मचा हड़कंप…



कोरबा।।


जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्लांटेशन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है, पूरे घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टिम पहुंच गई है।

गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने सैगोन पेड़ के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। सर पर पत्थर से वार कर व्यक्ति की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।


शव के पास में एक बड़ा पत्थर भी पड़ा हुआ मिला है, बहरहाल शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।