कोरबा// नागरिकों में कर्तव्य की भावना विषय पर युवा संवाद का आयोजन

59

कोरबा।।

भारत दुनिया का सर्वाधिक संभावनाओं वाला देश है जहां सर्वाधिक आबादी युवाओं की है यदि युवाओं में कर्तव्य की भावना विकसित हो जाए या वे स्वयं अपने उत्तरदायित्व समझें तो दुनिया की कोई भी शक्ति भारत को विश्वगुरु बनने से रोक नहीं सकेगी उक्त उद्गार नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की कोरबा इकाई द्वारा *युवा संवाद – भारत @2047 पंच प्रण आधारित नागरिकों में कर्तव्य की भावना* विषय पर संवाद कार्यक्रम में कमला नेहरू महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ए के मिश्रा के द्वारा युवाओं के समक्ष व्यक्त किए गए। मंत्रालय के द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम भारत के हर राज्य एवं जिलों में कराया जा रहा है, इसी कड़ी में  “एक्ट ऑफ ह्यूमैनिटी” समाज सेवी संस्था के द्वारा *कमला नेहरू महाविद्यालय* कोरबा में किया गया।


नागरिकों में कर्तव्य की भावना विषय पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, शिक्षा संकाय के छात्राध्यापकों के अलावा ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय के 180 से अधिक में युवाओं ने अपनी सहभागिता दिखाई। युवा परिचर्चा में 22 विद्यार्थियों ने विषय पर गंभीरता से अपने विचार प्रगट किए।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती किरण चौहान ने भारतीय संविधान में उल्लेखित 11 नागरिक कर्तव्यों की जानकारी युवाओं को प्रदान की। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक वाय के तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कर्तव्य पालन के लिए युवाओं में दृढ़ता तथा उच्च प्रतिबद्धता का होना आवश्यक है तभी वे अपने कार्यों से मजबूत व विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ सुशीला कुजूर, वेदव्रत उपाध्याय, डॉ विमला सिंह सुमित बेनर्जी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय एवं एन सी सी अधिकारी श्रीमती अनिता सिंह के नेतृत्व में स्वयंसवकों के द्वारा किया गया। वही आयोजक संस्था एक्ट ऑफ ह्यूमैनिटी से रूहुल खान जी ,मुस्कान खान जी ,सुप्रिया बड़ा जी, प्रियंका लकड़ा जी ,फिरोजा खान जी , लवीना नायक जी , सुधीर विश्वकर्मा जी और मोहम्मद आसिफ खान जी* शामिल रहे। इस कार्यक्रम में अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम के अंतिम में सभी ने पंच प्रण आधारित शपत लेते हुए संकल्प लिया की वे समाज में एक अच्छे नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।