कोरबा// नशा और रफ्तार ने ली तीन जान : दो जूझ रहे जिंदगी और मौत से : मासूम बची …. देखे वीडियो

755

कोरबा।।

रात करीब 10:00 बजे, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक से बुधवार चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे को अंजाम देने वाला स्विफ्ट कार क्रमांक CG12 BE2806 का चालक राहुल यादव, जो नशे की हालत में और तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 110 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हादसे का विस्तृत विवरण

गुरुवार रात VIP मार्ग में CSEB कर्मी के नशेड़ी पुत्र ने दिया दुर्घटनाओं को अंजाम

 आईटीआई चौक से बुधवारी बाजार के मध्य VIP मार्ग पर भरपूर नशा की हालत में टूटे हुए हाथ से कार चला कर युवक ने दर्दनाक दुर्घटनाओं को अंजाम दिया। उसकी घोर लापरवाही के कारण एक मासूम सहित कुल 6 लोग घायल हुए। मासूम बच्ची को भी वह कर में फंसी हालत में घसीटते हुए ले गया था जो बाद में सरस्वती शिशु मंदिर के निकट नाली से बरामद हुई। बच्ची को परिजन अपने घर पथर्रीपारा ले गए और फिलहाल वह सुरक्षित है। इस हादसे में पांच अन्य लोग बहुत बुरी तरह से घायल हुए जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि दो लोग जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर जहां सवाल उठाए हैं वहीं दूसरी तरफ बढ़ते नशाखोरी और नशा के सामानों की बढ़ती बिक्री के प्रति भी गहरी चिंता उजागर की है। लाइसेंसी के अलावा अवैध शराब का भी जोर है। इसके अलावा गांजा, इंजेक्शन, नशीली गोलियां,एम्प्युल की बिक्री के भी मामले कम नहीं हो रहे हैं, यह अलग बात है कि मामले पकड़ में नहीं आ रहे हैं। कदम-कदम पर गली-मोहल्ले में नशा बेखौफ बिक रहा है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि कोरबा नशा के ढेर पर खड़ा होता जा रहा है और बच्चे से लेकर युवा होती पीढ़ी नशा के आगोश में समाते जा रहे हैं।
फ़िलहाल, कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी दी है कि गुरुवार रात हुए हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बाकी 3 गंभीर घायलों को बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया था। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, बाकी 2 की हालत अभी भी गंभीर है।